राशिफल

राशिफल 21 नवंबर 2021 : आज का रविवार संवार सकता है इन जातकों की किस्मत, भगवान सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी सफलता लेकिन कुसंगति से बचें

Rashifal 21 November 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज लिया हुआ कोई सही निर्णय भविष्य के लिए नए अवसर दिला सकता है। अनावश्यक यात्रा की संभावना रहेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको सिरदर्द और शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। मन में भौतिक सुखों के प्रति लालसा भी कम हो सकती है। अविवाहितों को शादी के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के प्रति मन में उदासीनता रह सकती है। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। जो भी निर्णय ले सोच विचार कर लें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सिर में दर्द जैसी शिकायत भी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अधिकतर समय सुख सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे स्वयं को काफी हल्का फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। भाग्य भी आपका सहयोग कर रहा है। अपने अधूरे कामों को निपटाने का उचित समय है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान आएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर पेट दर्द की आशंका है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे। किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहीं होगा, कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपका व्यवहार असामान्य रहेगा, जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को न केवल सामाजिक संबंधों से लाभ प्राप्त होगा, बल्कि खूब सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आपका मन किसी अपने की बात से दुखी हो सकता है, लेकिन फिर भी आपके दोस्त मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बता दे कि आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है और नौकरी में तरक्की मिलने के भी पूरे आसार है। नौकरी सम्बन्धी साक्षात्कार दे रखा है तो परिणाम सुखकारी रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं। जिससे कुछ मामलों में आपको नुकसान हो सकता है। घर के सामानों की खरीददारी में भी आप अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। बेहतर होगा कि आप आमदनी से अधिक खर्च न करें। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। पिता से महत्वपूर्ण मसलों पर राय जरूर लें। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखेंगे। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है, लेकिन आप इसी तरह से मन लगा कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। किसी का सहयोग करने से पहले उसकी पात्रता अच्छी तरह परख लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button