राशिफल

राशिफल 2 जून 2020 : आज बजरंग बली हनुमान करेंगे इन राशियों के कष्ट दूर, पढ़िए अपना राशिफल

Rashifal 2 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 June 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। घर बैठकर शिक्षा का विकल्प ढूंढें और उस दिशा में पूरी तरह से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। मन को छोटा न करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आप से कोई व्यवहारगत गलती हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव है। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। किसी गरीब को लाल कपड़े का दान करे संतान हेतु फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जो लोग अपने प्रेमी से दूर रहते हैं वे इस दौरान दूरी के कारण आई गलतफहमियों को बातचीत के माध्यम से दूर करेंगे। त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Hanuman

आप पर बजरंग बलि की विशेष कृपा है मंदिर जाकर दीपक जरूर जलाए और हनुमान चालीसा का पाठ करे बिगड़े काम बनेगे। चिंताओं का बोझ हल्का हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। मौसमी बीमारी होने की संभावना आज ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह समय खुद को चार्ज करने को नयी चीजो को ट्राई करने का है। अपनी इच्छाओं को महसूस करें और इन्हे पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। उन लोगों से सम्पर्क करें जिनसे लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। गौशाला में घास और धन का दान दें। जीवन के रस का आनंद लें लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। घर की साजवट पर भी इस समय आपका धन खर्च हो सकता है। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन करें फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे इससे आपके संबंधों में मिठास आयेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

 आपका पार्टनर को आपके घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है, उन्हें समझाने की कोशिश करें। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button