राशिफल

राशिफल 4 मार्च 2021 : आज इन जातकों के लिए हो सकता है कठिनाइयों भरा दिन, रहना होगा जरा संभलकर, जबकि इनकों मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Rashifal 4 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि आपको खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा और इसमें नियमितता बनाए रखनी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। दांपत्य जीवन में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका व्यवहार भी तनाव बढ़ाने का काम करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको मेहनत बरकरार रखनी चाहिए, क्योंकि आपका समय सही चल रहा है। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, इससे कई काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक स्थिति अस्थिर हो तो धन संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyनई योजनाओं का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से बचत करना काफी मुश्किल हो सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आप दूसरे लोगों को अपने से अधिक महत्व देने का मोल समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसके इलावा नौकरी करने वाले लोगों को धैर्य बना कर रखने की जरूरत है, क्यूकि उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही कोई भी फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले और आज उन्नति तथा तरक्की के योग बन रहे है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा नजर आ रहा है। बुरी खबर मिल सकती है। आज किसी विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है और आज ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। इसके इलावा पारिवारिक समस्याओं को सुनने और समझने के बाद ही कोई फैसला लीजिये, फालतू के विवाद में न फंसे। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस नाम वाले पुरुष बनते है परफेक्ट जीवनसाथी, कही आपका नाम भी तो नहीं इसमें शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button