स्वास्थ्य

डिलीवरी के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये फूड्स, जच्चा बच्चा दोनो रहेंगे स्वस्थ

मां बनने के बाद महिलाएं अपने और बच्चे के स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं। हालांकि, डिलीवरी (Baby Delivery) के बाद माताओं का पूरा ध्यान अपने शिशु पर ही चला जाता है जिस वजह से वो अपना ठीक से ध्यान नहीं रख पातीं। महिलाओं में डिलीवरी के बाद कई तरह की दिक्कते जन्म लेती हैं। ऐसे में यदि वो अपना ख्याल नहीं रखेंगी तो समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती ही चली जाएंगी।

Baby Care Tips Hindi

 

गौरतलब है कि जन्म के बाद 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध पीना बहुत जरूरी होता है। इस वजह से महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी पौष्टिक भोजन करना नहीं छोड़ना चाहिए। डिलीवरी के बाद शुरुआती महीनों में बच्चे के विकास के लिए मां का दूध ही जरूरी है। इसलिए प्रसव के बाद मां को पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में हम आपको प्रसव के बाद कुछ ऐसी खास चीजें खाने की सलाह देंगे जिनकी मदद से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।

अंडा :

डिलीवरी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत अंडा है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और विटामिन डी की कमी भी दूर होती है।

ओट्स :

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओट्स शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मां को तनाव से दूर रखता है। ओटमील का सेवन करना उनके लिए काफी लाभदायक हो सकता है, क्योंकि इससे पाचन क्रिया तेज होती है और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

पालक :

आयरन के लिए पालक वरदान समान है। इसके अलावा यह विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है। आप चाहे तो इसे जूस, सलाद या सब्जी की तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डेयरी उत्पाद :

डिलिवरी के बाद दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। नवजात शिशु मां के दूध से ही कैल्शियम ग्रहण करता है, जो उसकी हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में मां के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है।

डाइट में शामिल करें खूब सब्जियां व फल :

Fruits and vegetables

ताजी सब्जियां व फलों का सेवन प्रसव के बाद महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। इनमें अनेक प्रकार के विटामिन, आयरन व फैटी एसिड्स और खास प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मां के साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं।

नट्स :

डिलिवरी के बाद नट्स का सेवन करना भी अच्छा होता है। इसमें स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, फाइबर्स, विटामिन बी 2, कैल्शियम और पोटेशियम होते हैं, जो डिलिवरी के बाद महिलाओं को सामान्य अवस्था में आने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : बच्चों की कई समस्याओं का इलाज है देसी हींग, लेकिन लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button