
राशिफल 4 दिसंबर 2025 : आज के ग्रह गोचर से होंगे इन जातकों के जीवन में शुभ बदलाव, नौकरी और प्रेम जीवन होगा सुखद, मित्रगण देंगे साथ लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 4 December 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। जिस रिलेशनशिप की आपको चाह है, वह आपके लिए सही है या नहीं, इस बात को ठीक से समझें, तभी कोई निर्णय लें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप अपने निजी और दिलचस्पी वाले कामों में ज्यादा वक्त बीताएंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आप अपनी मन पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। हेल्थ में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, और जिसके चलते जल्दी बीमार पड़ जाते हैं उनको सचेत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। पाचन सम्बन्धी समस्या रह सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। काम की जगह पर गलत आरोप लगाए जा सकते हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको अपने बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में करते हैं, और वह कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो दोनों पार्टनर को एक दूसरे की रजामंदी पर ही निवेश करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं, हल्का खान-पान ले और योगा और मेडिटेशन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जितनी आपकी अपेक्षा थी, उसी हिसाब से फल प्राप्त होगा। जीवन में आप आगे बढ़ रहे हैं। भले ही अपनी अपेक्षा के अनुसार न हो, लेकिन आपका मार्ग योग्य है, इस बात का ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। चिंता और तनाव की वजह से खानपान पर असर होगा, जो सेहत बिगाड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






