राशिफल

राशिफल 14 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों का हर दुःख होगा दूर, जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा, बरसेगी भगवान गणेश की असीम कृपा, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

Rashifal 14 September 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन की शुरुआत में ही आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। आज से आपकी कार्यशैली बेहतर होती चली जाएगी। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कार्य से संबंधित कुछ नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। कार्यस्थल पर, आपके सभी संदेह या मुद्दे हल हो जाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन से घर का माहौल उत्सव जैसा होगा। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आज आप भाग व्यस्त रह सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को आज पूरा करेंगे। किसी नए काम योजना बनाना अभी उचित नहीं है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। तथा उच्चाधिकारियों से संबंध भी बेहतर होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर पारिवारिक मामला उलझा हुआ है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी निकट परिचित के लिए भागादौड़ी रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी परिवार के साथ उचित समय व्यतीत होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय सावधानी बरतें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आपका पैसा कहीं फंसता चला जाए। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अनेक समस्याओं का सामना होने के बाद भी आपका विश्वास बना रहेगा। हर एक समस्या से जो सीख आपने प्राप्त की है, उसका इस्तेमाल करते हुए जीवन में आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिस्थिति को बदलने के लिए जिस व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल रहा है, उनकी बातों को समझ कर निर्णय लें। आपकी परिस्थिति जल्दी ही बदलेगी, इसलिए खुद में भी उसी प्रकार से बदलाव करने की कोशिश करें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप में से कुछ लोग भौतिक सुख की प्राप्ति पर खर्च करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका आपको आज लाभ मिलेगा। भोग-विलास के सामान के लिए खर्च हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

परिस्थिति तथा समय के तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता पिता तथा बुजुर्गों की प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्थानीय स्तर की भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button