राशिफल

राशिफल 4 जून 2022 : आज इन जातकों के भाग्य के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, लेकिन इन पर रहेगा भगवान शनि का उलटफेर, बनते कामों में आएगी रूकावट

Rashifal 4 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दौड़धूप अधिक होगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। लाभ के अवसर टलेंगे। दूसरों के सामने काबिलियत और क्षमता साबित करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट की जलन हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। सरकारी काम से जुड़े लोगों को दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। बेटी की सगाई या शादी की बात चल रही है तो अनुकूल समाचार या सन्देश मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो रही है। बेहतर है कि दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति भी रहेगी, जो कि लाभदायक ही साबित होगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आप समझदारी से परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व राणनीति तैयार करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मिलन होगा। खुद को काम के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। कोई भी काम कल पर ना टालें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि संभालकर रखें। किसी चीज की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। धन से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। कुछ जरूरतमंद जातकों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं, जो लाभप्रद साबित होंगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। किसी भी लक्ष्य को तय करते समय अपनी इच्छा और रुचि ध्यान में रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। खास तौर पर आपके नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी। शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आसपास के लोगों से सामंजस्य बैठाने में कुछ परेशानी हो सकती है। इसकी वजह आपके विचारों में प्रतिकूलता होना होगा। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा टोका-टाकी करना उचित नहीं है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम को ज्यादा मेहनत और लगन से करना जरूरी है, किसी के जूठे दिलासे में न पड़ें। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रतिष्ठितजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मजबूत होने से आपकी शक्ति बढ़ेगी। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका लग रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यक्तिगत बातों से ब्रेक लेकर कुछ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे। घर में किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज जल्दबाजी से हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। करियर के मामले में आपने अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले ली हैं और इसके नतीजे के रूप में आपका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। पार्टनर से किसी भी बात से संबंधित स्पष्ट रूप से जानकारी न मिलने से आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। ढाबा-रेस्टोरेंट मालिकों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button