राशिफल

राशिफल 4 अगस्त 2021 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान गणेश, घर परिवार रहेगा खुशहाल, काम धंधे में होगी बरकत, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Rashifal 4 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। अचल संपत्ति में उन लोगों को एक बड़ा लाभ होगा। दुसरो के मामलो में न पड़े, विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने दिल की बात जाहिर करके आप ख़ुद को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि या गलत संगति परेशानी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सुस्ती हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से खुद को भी भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। तनाव अथवा डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपने मन की बातों को किसी खास दोस्त से जरूर शेयर करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। पैरों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अचानक से उत्पन्न होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। सुख साधनों पर बड़ा खर्च भी आज संभव हैं। आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं, पुराना लेन-देन होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। समय अनुकलता का आभास होगा। काम से संबंधित चिंता थोड़ी बहुत रह सकती है। चिंता के कारण खुद का विश्वास को खोने न दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। अचानक से खर्चे बढ़ने की संभावना बन रही है। पैसों का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करने की आवश्यकता होगी। दिमाग को अत्यधिक तनाव से बचाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास, आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। साथ ही कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए।  लव लाइफ के कारण कई बार घर में तनाव रहेगा, सावधानी जरूरी है। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। जोखिम भरे कामों में ज्यादा पैसा और समय बर्बाद ना करें। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से आज आपको सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। झूठ बोलने से बचें क्योंकि ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है और फिर इस परेशानी से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। बच्चों का स्वास्थ्य आपके चिंता का कारण बन सकता है। आपको पैसों का लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा लेकिन दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। खर्चे भी बढ़ सकते है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको क्रोध पर आपको नियंत्रण बनाके रखना पड़ सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button