राशिफल

राशिफल 30 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान गणेश की असीम कृपा, बनेंगे बिगड़ते काम, लेकिन पैसों के मामले में रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 30 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें। आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। हल्की-फुल्की खासी, जुकाम जैसी समस्या महसूस से सकती है। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको योग्य लोगों का साथ प्राप्त होगा। अपने स्वभाव के कारण किसी भी व्यक्ति को दुख न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। कारोबार में बढोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। नौकरी में कार्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में सुख होगा। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है। सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। आपकी कोई पर्सनल बात सार्वजनिक हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें। खर्चों की अधिकता की वजह से चिंता बढ़ेगी। परिवार के लोग विवाह संबंधी आपके निर्णय को स्वीकार कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। जो जातक लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। खानपान में संतुलन बनाकर चलें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है।  कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी योजनाओं में अधिक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। कारोबार और आजीविका में आमदनी भी आशा से अनुकूल रहेगी। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो प्रेम प्रसंग की संभावना है। पार्टनर के लिए समय निकालें। बदलते मौसम से सतर्क रहें, घुटनों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। कोई अतिथि या मित्र आने से घर का वातावरण बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन यादगार रहने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक से आमदनी के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति आपका प्रपोजल मना करता है तो उसका असर अपने काम पर न होने दें। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। किसानों को अपनी उपज का उपयुक्त दाम पाने में समस्या रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। किसी काम को लेकर मन में संदेह न रखें। नौकरी में अधिकारी गण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। टोल टैक्स ठेकेदारों के लिए मामला पक्ष का रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी सदस्य की किसी  बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। काफी समय से विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी इसलिए आज उनका खास ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आपकी पर्सनैलिटी में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। इस राशि के लोग आज पैसों का लेनदेन करने से बचें। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा ना करें। पड़ोसियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। दिन आपको अपनी पुरानी बातों को याद दिला सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आप हर मुश्किल का सामना डट कर करने में पूरी तरह से सक्षम रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button