राशिफल

राशिफल 17 जून 2021 : आज इन राशियों को मिल सकता है भगवान विष्णु का साथ, धन संपत्ति में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इनको रखना होगा खास ख्याल

Rashifal 17 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेंगी। धन की बचत करने की आदत डालें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

धन सम्बंधित दुविधा से मुक्ति मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। आज किसी रिश्तेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है।  आज आप की मनपसंद का व्यक्ति आपके निकट होने पर भी आप प्यार का इजहार नहीं कर सकेंगे। नए अनुबंध के लिए आज का दिन सही नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज कानूनी मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से अध्ययन करना ही उन्हें सफलता देगा। आज का समय आपके लिए थोड़ा खर्चीला हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कड़ी चुनौती सामने आ सकती है। आज मित्र और बुजुर्गों की तरफ से सहयोग मिलने का योग है। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। जमीन से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। आज किसी बात का विरोध हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyदिन की शुरुआत में कार्यों को व्यवस्थित करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। अचानक घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

संतान और उसके मित्रों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पेट सम्बन्धी स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। आय की स्थिति बेहतर होगी। पारीवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर तनाव रहेगा। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी से का‍म बिगड़ सकते हैं। धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी के घर में आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। खर्च के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। जमीन-जायदाद सम्बन्धी कोई भी काम आज न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी आर्थिक स्थिति काफी डगमगा सकती है। ऐसे में हम आपको खर्चे कम और बचत ज्यादा करनी होगी। इसके इलावा आपकी व्याव्यासिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज पिता की ओर से लाभ संभव है। आपको फील होगा कि आपका दांपत्य जीवन बहुत खूबसूरत है। यदि आप घर के वास्तु में बदलाव लाने के लिए योजना बना रहे हैं तो यह वक्त योग्य है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों को परिवार वालों की खुद के प्रति बढ़ रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और यकीन करे कि आपकी कोशिश जरूर सफल होगी। इसके इलावा जमीन जायदाद को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। विवादों को टालने की कोशिश करें। अनजान शख्स से सलाह न लें। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु किसी की भी परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button