राशिफल

राशिफल 19 अगस्त 2020 : आज चमक सकता है इन राशियों का सितारा, जबकि ये जातक रहेंगे अपनी अभिलाषा से वंचित

Rashifal 19 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सोच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज खूबसूरत पल बिताने का और अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा जिससे आपके प्रिय भी खुश हो जाएंगे। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी बात को लेकर घर वालों से झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। अगर आप कहीं भूमि लेने की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन टाल दे। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा। कुसंगति से बचें। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होने वाली है। कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून व शांति भरा रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें किसी से बहस भी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान है सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में नए-नए आइडिया आएंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त होने का समय आ गया है। आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। आज पीली मिठाई का दान करें शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव हो सकता है। यह निवेश करने का समय नहीं है, इसलिए आपको इससे बचना चाहिए। आज आपको तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट ना करें, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। हड्डी से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आलस और ज्यादा मौज मस्ती पर समय व्यर्थ ना करें। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। चतुराई और विवेक से काम लेना, स्थितियां को आपके पक्ष में करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रह सकती है। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई काम ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशियों के लोग होते है सबसे ज्यादा झूठ बोलने में माहिर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button