राशिफल

राशिफल 30 नवंबर 2021 : आज इन राशियों के दु:ख दूर करेंगे भगवान बजरंग बलि हनुमान, आमदनी में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इनको करना पड सकता है अचानक से कोई बड़ा खर्च

Rashifal 30 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके अंदर का बढ़ता हुआ अहंकार करीबी रिश्तों पर असर दिखा रहा है। खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, अहंकार के कारण केवल आप नकारात्मक बातों पर ही ध्यान दे रहे हैं। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंदो की सहायता करना सीखें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से भी दूरी बना कर रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिनचर्या काफी व्यस्त बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहें। जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह व सहयोग से आपको कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और स्थिरता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। काफी समय से जिस शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे। आज वह हासिल होगा। अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लोगों की परवाह ना कर के स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आप यात्राओं पर अधिक खर्च करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

पुरानी समस्या इस दिन फिर से पनप सकती है। कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। कभी-कभी आपके विचारों में वहम और शक जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। अपनी इन कमियों में बदलाव लाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटीज लोग लापरवाही ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज का दिन आपकी सेहत के लिए शानदार रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा।आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। सर्दी खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य में मन लगेगा। संभव हो तो परिवार के साथ संध्या में आरती करें। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेनें पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। घर में बुजुर्गों का सम्मान और छोटे से स्नेह बनाए रखें। कोई अविवाहित है तो रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। गौशाला में पानी के लिए धनराशि दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है। कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। कार्यस्थल पर वर्क लोड बढ़ता है तो परेशान न हों इसे एक मौके के तौर पर देखें, जल्द बेहतर परिणाम आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। किसी से अगर कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। आज मनो स्थिति में कुछ विचलित अवस्था रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

लोगों के मन में आपके बारे में गलतफहमियां हो सकती हैं। इससे आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है। वक्त के मुताबिक आपका पक्ष लोगों को समझ आएगा। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। स्वयं के प्रेमी के साथ आप इस दिन अनेक सारे वादे कर सकते है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। नींद संबंधित समस्या की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button