राशिफल

राशिफल 12 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेंगी अपार खुशियां, बजरंग बलि हनुमान हरेंगे हर संकट, लेकिन इनको लग सकता है किसी घरेलू काम में झटका

Rashifal 12 October 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में मन नहीं है।  मन में तरह-तरह के विचारों उठने के कारण किसी भी एक बात पर ध्यान बनाए रखना आपके लिए कठिन होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आपका बजट प्रभावित होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह ले सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास कर लेते है यह बर्ताव आपको नुक्सान दे सकता है। अपने अहंकार और गुस्से को काबू रखना जरूरी है। आपसे छोटी उम्र का व्यक्ति आपके निर्णय के खिलाफ होने की वजह से दुख हो सकता है। आज खानपान को लेकर लापरवाही न रखें। नौकरी में प्रमोशन होगा लेकिन आपकी उम्मीद से कम। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य संबंधी किसी भी योजना पर अभी ध्यान ना दें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के सबसे नकारात्मक पलों का समना आपको करना पड़ सकता है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। घर में मरम्मत संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगे। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं।‌ प्रेम प्रस्तावों में सफलता के योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच समझकर पूरा करने की कोशिश करें। आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें। आज आपके जीवन में कई तरह से लाभ के योग बन रहे हैं। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। खांसी जुकाम जैसी परेशानी को पढ़ने ना दे। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज अवश्य ले।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। सामाजिक दायरे में किसी खास आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyयदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार करें। लड़ाई झगड़े से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। भारी वाहन चालकों को अनुकूलता रह सकती है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। उनकी भावनाओं को और तकलीफों को समझने की कोशिश करने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। अपनी मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण रह सकता है।कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी काम को कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।‌ जल्दबाजी से का‍म बिगड़ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए मामला खुशखबरी वाला रह सकता है। आंखों का खास ख्याल रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। काम की जगह आ रहे बदलाव के कारण थोड़ी चिंता महसूस हो सकती है। मानसिक अस्थिरता पर नियंत्रण रखें। निकट परिचित व्यक्ति की सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

समय हर तरह से पक्ष का है। काम में साझेदारी बदलना चाहते हैं तो बदल लीजिए। किसी रुके हुए महत्वपूर्ण काम में निर्णायक प्रगति हो सकती है। किसी विशेष काम पर सारा ध्यान एकाग्र कर सकते हैं। नौकरी के मामले में परिवार का समुचित सहयोग मिल सकता है। बड़े भाई के साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। अपने संवाद कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है। घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। हनुमान जी को लौंग वाला पान चढ़ाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button