राशिफल

राशिफल 30 जुलाई 2020 : आज इन राशियों के भाग्य में लिखा है राजयोग, भगवान विष्णु खोलेंगे सफलता के द्वार

Rashifal 30 July 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आप किसी काम को लेकर सजग नहीं है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी ये प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जमीन-जायदाद संबंधी किसी प्रकार के भी रुके हुए कार्य के बनने की संभावना है। इसलिए अपना ध्यान इस पर केंद्रित रखें। किसी भी निवेश में किसी की सलाह न मानकर खुद के अनुसार काम करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। आज आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को निकाल देने से आप में और ज्यादा ऊर्जा का संचार हो सकेगा। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। कहीं बाहर खाना न खाएं। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपका मन व्यथित रहेगा। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

 विद्यार्थियों के लिए समय संतुलन बना कर चलने का है। अगर आप किसी चीज को लंबे समय तक टालते रहेंगे तो आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button