
राशिफल 3 सितम्बर 2025 : आज भगवान गणेश जी की कृपा से खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, परिवारिक जीवन होगा मजबूत, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 3 September 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 September 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेेेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। बड़े फैसले आज टाल दें, मन अशांत रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। जीवनसाथी की कड़वी बातें आज आपको दुखी कर सकती हैं। नए काम में रोड़ा आ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब होगी। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप जितने शांत हैं, आपके निर्णय उतने ही आपके अनुकूल होंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
काम से संबंधित खुद के द्वारा हुई गलती पर ही ध्यान देने के कारण आगे बढ़ना आपको मुश्किल लग सकता है। अपनी उलझनों को दूसरों के सामने मत रखिए क्योंकि भविष्य में इसके लिए लज्जित होना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। परिवार के साथ घूमने जाना हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखद रह सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। गुप्त शत्रुओं से निजात मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। महिला मित्र की मदद से आपके प्रोजेक्ट पूरा होंगे। बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
भविष्य से संबंधित बातों का सोच-विचार करने की वजह से आपको चिंता सता सकती है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटे और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग भी आपको मिलेगा। युवा अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज अपनी छुपी हुई ताकत को बाहर लाने का सही समय है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। पैसों के मामलों में संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि की महिलाओं को आज सुंदर तोहफा मिलने वाला है। रक्त संबंधी समस्याओं का ख्याल रखें। आपको दोस्तों के मामलों में पड़ने से बचना होगा। कारोबार में आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें। शत्रुओं से संभलकर रखें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें। जीवसाथी से वाद-विवाद की आशंका बन रही है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।