राशिफल

राशिफल 26 जनवरी 2022 : आज इन जातकों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, घर परिवार में बढ़ेगी खुशियां, आत्मविश्वास के साथ बढें मंजिल की तरफ

Rashifal 26 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए सभी जरूरी कागज पूरे रखें। आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। आपकी कोई पर्सनल बात सार्वजनिक हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने कार्यों में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु धैर्य रखें समय अनुसार सब ठीक भी होता जाएगा। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो आज उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, इससे समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है। स्टील इंडस्ट्री के लिए अच्छा समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां चल रही है, वो खत्म हो सकती है। जहाँ एक तरफ माता पिता का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ अचानक अधिक खर्च होने से आर्थिक नुक्सान भी हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। किसी व्यक्ति के जीवन में दखलअंदाजी करने की वजह से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अधिक काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ ही कही बाहर खाना न खाएं और नौकरी में हल्की सी नोंक झोंक हो सकती है, इसलिए उसे ज्यादा गंभीरता से न ले। बता दे कि काफी समय से पेडिंग पड़े काम आज पूरे हो सकते है। जरा सी असावधानी नुकसान का कारण भी बन सकती है। इसके इलावा वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर हम कन्या राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोग छुट्टी का प्लान बना सकते है और खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकते है। इसके इलावा बदलते मौसम के कारण थकान महसूस हो सकती है। जहाँ एक तरफ आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ जो विद्यार्थी है उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। मन में अनावश्यक चिंता करना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है, जो परेशानी बढ़ाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नए काम की शुरुआत के लिए दिन लाभदायक रहेगा। फिर भी पैसों से संबंधित व्यवहार अपनी क्षमता के अनुसार ही करें। किसी भी प्रकार के वहम में ना पड़ें। किसी विशिष्ट सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मानसिक तौर पर काफी अशांत महसूस करेंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे, लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम से संबंधित डिसिप्लिन न रखने की वजह से तनाव अधिक रहेगा। पैसे भी आप मनमर्जी के अनुसार खर्च कर रहे हैं, इस कारण न तो हिसाब रहता है और न ही आवक के अनुसार पैसों का निवेश कर रहे हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आएंगे। इसका असर अपनी मानसिक अवस्था पर बिल्कुल न होने दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। अचानक वित्तीय लाभ की स्थितियों में होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, पुराना असाइनमेंट पूरा करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

समस्याओं को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। हल्की-फुल्की खासी, जुकाम जैसी समस्या महसूस से सकती है। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button