राशिफल

राशिफल 28 जून 2022 : आज इन राशियों के जीवन में भाग्यवृद्धि के बनेंगे नए प्रसंग, खुश होंगे भगवान बजरंग बलि हनुमान, लेकिन इन मामलों में रहें विशेष सतर्क

Rashifal 28 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्च कर सकते हैं। किसी की बातों में न आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, अन्यथा कोई आपके उसूलों का नाजायज फायदा भी उठा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिन वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। आर्थिक पक्ष भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी मांगलिक कार्य या दोस्तों, परिजनों के लिये किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी खास कार्य को आज स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की बातचीत अथवा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। किसी खास मित्र की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। मकान-दुकान के लिए ऋण लेने के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। पिछले दिनों में यदि आपको कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम करना पड़ा है तो अपनी मेहनत के मीठे फल का स्वाद भी आपको चखने को मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपको अपने साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, इससे रिश्ते में मधुरता आएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

स्वयं को चुनौतीपूर्ण स्थिति में रखने और अपनी कार्यक्षमता को पहचानने का यह एक बेहतर समय आपके लिये साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। अनुभव की कमी से किसी खास काम में अटकाव आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दूसरों की तरक्की देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा। सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। किसी के साथ अचानक धोखा हो सकता है, लेन-देन के मामले में सतर्कता भी आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी ऊर्जा और लक्ष्यों को हासिल करने की ललक आपको उत्साहित रख सकती है। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। पैसे को आधार बनाकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो आप ही का नुकसान करता चला जाए। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आप शांति और सुकून में व्यतीत करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच-विचार करना आवश्यक है। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। घर में पेड़ लगाएं और उनकी देख-रेख भी करनी चाहिए। गर्मी की वजह से अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहना जरूरी है। दाल दलहन के थोक कारोबारी अच्छा लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु यह अशुभ परिणाम ला सकता है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लोगों के साथ बनी हुई दूरियां मिटाने की कोशिश करें। खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। पारिवारिक परिस्तिथियां संतोषजनक है पर कामकाज से जुड़ी परिस्तिथियां कठिन होती चली जा रही है। आपके प्यार के जीवन में सुधार की संभावना है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। परिवार में अधिक समय बिताना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे लाभ अधिक मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। तरक्की के नए रास्ते नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button