राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों पर दयालु हुए भगवान सूर्यदेव, करेंगे मनचाहे हर सपने साकार, काम-धंधे में होगी बरकत, प्रेम जीवन लेगा नया मोड़

Rashifal 3 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है। प्रगति के साथ ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिल रहा है। व्‍यय में कीर्ति प्राप्‍त होगी। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। विरोधियों का दमन होगा। आज आप शारीरिक सुख के मामलों में स्वार्थी भी हो सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी, वही दूसरी आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साझेदारी में किया जा रहा काम झटका दे सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। बिजनेस में परेशानियां आएंगी।। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले। मन को उदास रहने से बचाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों की काम के प्रति दिलचस्पी अधिक रहेगी और इसके साथ ही आप तनावपूर्ण स्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। वैसे आपको घर में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, इससे आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके इलावा सामाजिक दृष्टि से कोई आपका अपमान न कर पाएं, इस बात का पूरा ध्यान रखे। हालांकि आपको नौकरी बदलने का मौका भी मिल सकता है, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा। सर्दी-खांसी की वजह से बेचैनी हो सकती है। दूर की यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyइस समय भावनाओं को हावी ना होने दें। क्योंकि कुछ आपको भ्रमित करके आपके इस स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। महिला अधिकारियों के लिए समय विपरीत रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है।अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। रेडीमेड गारमेंट के निर्यातकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर अपने व्यवसाय में कुछ नया काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। आंखों की जलन और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है। बचपन के किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। किसी को उधार पैसा देने से फंस सकता है इसलिए उधार लेन-देन ना करें। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर आपके हालात थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।  घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार में यदि किसी के साथ अनबन है तो वह विवाद समाप्त होगें। पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ना लें। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है। गले की खराश और वायरल इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा। आपकी पहचान और हैसियत बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर बैठक के दौरान आपके कामकाज को सराहना मिलेगी। महिला न्यायिक अधिकारियों के लिए समय पक्ष का सिद्ध हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। व्यापार में साझेदारी करने से बचें हानि हो सकती है। घुटने और पैर दर्द की तकलीफ हो सकती है। कुछ कारणों से परिजन आप से नाराज हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button