राशिफल

राशिफल 26 मई 2021 : आज इन जातकों को हर क्षेत्र में मिलेंगे शानदार नतीजे, भगवान गणेश सुधरेंगे किस्मत की लकीरें, लेकिन इनको रखना होगा ध्यान

Rashifal 26 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। इस समय बाहरी गतिविधियों की बजाय निजी संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। काम में सुस्ती की अधिकता रह सकती है। गौशाला में घास और धन का दान दें। अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी विश्वसनीय कर्मचारी पर कार्य का कार्यभार सौंप सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करना भी जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। आज सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। आज आपको मानसिक चिंता, तनाव की शिकायत हो सकती है। आप लोगों को स्वयं के काम प्रणाली में सुधार करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ संबंध खत्म होने के कगार पर हैं। नौकरी अथवा परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा। व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआप बिजनेस में हैं तो आज बड़े मुनाफे का योग है। आज प्रतिस्पर्धी के प्रति लापरवाही भरा रुख न रखें। किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। खुद की ही बातों में अधिक उलझी रहने के कारण पार्टनर की तकलीफ को जाने अनजाने में नजरअंदाज किया जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत में कुछ बदलाव आने के कारण सुस्ती महसूस होगी। किसी भी काम के बारे में अन्तिम निर्णय आज न करें। आपके विश्वासपात्र पूरी तरह साथ नहीं देंगे। आप खुशी के साथ-साथ थोड़े दुख का भी सामना करेंगे। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पार्टनर की सलाह लेना जरूरी है। आपका मन आपके नियंत्रण में नहीं रहेगा। इंश्योरेंस,यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी भोज या पार्टी में शामिल होना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन थकाने वाला रहेगा लेकिन याद रखें दिन खत्म होने के साथ-साथ सभी चीजें पटरी पर भी लौटने लगेंगी। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा या गलतफहमी हो सकती है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी काम में बाधा डाल रहा है। सेहत के लिए समय आपके अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रसन्न मन से दिन का आरम्भ कीजिए, अनुकूलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। आप खुद अपने कार्य बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रह सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आज आप प्रॉपर्टी या जमीन खरीद सकते हैं। लेकिन इसमें आपको विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भागादौड़ी की तुलना में सफलता का प्रतिशत कम रह सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान दें। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगेे। परिवार के किसी सदस्य को दी गई सलाह उसके काफी काम आएगी। छोटे भाई या बहन से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। सेहत को लेकर सजग रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyसमय अनुकूल है। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, वो काम पूरा होने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार हल्का होने से कुछ राहत मिलेगी। दूसरों पर ज्यादा मनमर्जी करने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। आप के मान-सम्मान पर भी बात आएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

काम की जगह या वास्तु में थोड़ा बदलाव लाने की आवश्यकता है जिसके कारण सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपका काम संबंधित उत्साह भी बना रहेगा। किसी पर हमेशा निर्भरता रहने से रिश्ते में कभी न कभी तनाव उत्पन्न होता है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। सेहत संबंधित छोटी मोटी तकलीफ हो सकती है जिसे नजरअंदाज ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button