बॉलीवुडवायरल

सेल्फी लेने पर फैंस के साथ बुरी तरह पेश आई शमिता शेट्टी, किया ऐसा बर्ताव के हर कोई है हैरान

फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड की एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भले ही फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत ज्यादा है। इन दिनों वह फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर काफी चर्चा में है। शो में उन्होंने पार्टिसिपेट किया है। लेकिन शमिता शेट्टी को अब फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर इन्हे इस वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुशार, अभी हाल ही में शमिता मुंबई में स्पॉट हुईं। इसी दौरान उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं शमिता की देख उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक हो गए। लेकिन फैंस के साथ शमिता शेट्टी का मिजाज लोगों को पसंद नहीं आया। गौरतलब है कि वह अपने एक फैन के साथ गलत तरीके से पेश आईं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक्ट्रेस शमिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें कि शमिता इस वीडियो में अपने एक फैन के साथ बदसलूकी करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, शमिता अपनी कार की तरफ जा रही होती हैं, तभी एक लड़की उनके पास सेल्फी के लिए आती हैं। नर्वस लड़की को समझ नहीं आता कि वह किस साइड से शेल्फी लें। बस इतनी सी बात पर शमिता परेशान होने लगती हैं और मुंह बनाने लगती है।

सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में और भी लोग उनके पास सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करने आते हैं लेकिन शमिता मुंह बनाकर चली जाती हैं।शमीता के इस वीडियो पर लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई उन्हें घंमडी कह रहा है तो कोई उन्हें रूड बता रहा है। मोहब्बतें जैसी फिल्म से डेब्यू करने वाली शमिता का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bt-Tmk0Dwhg/

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें के अलावा जहर भी उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी लीड रोल में थे। वहीं शमिता टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अलावा बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरुर करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button