राशिफल

राशिफल 3 जून 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा माँ संतोषी का आशीर्वाद, कार्यों की रुकावटें होंगी दूर, लेकिन इनका उलझ सकता है कहीं पैसा

Rashifal 3 June 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें। सरकारी कार्यालयों में अटके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। उत्साह अधिक रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। अपने प्रिय के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। सहकर्मियों से नाराजगी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी कार्य को करते समय मन में द्वेष भावना बिल्कुल ना लाएं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। दूसरों की सलाह पर काम करने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखें, इससे आपको अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। नींद संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने आप को समय दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान जैसी स्थिति रह सकती है, साथ ही बदलते मौसम का भी प्रभाव महसूस हो सकता है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर होगा। अपने पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ही ध्यान से करें, इसकी वजह से घर में भी कोई गलतफहमी हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। योजना फलीभूत होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों द्वारा मिल रहे अनुभव आपको कौन आपके कितना करीब है, इस बात का एहसास दिलाएंगे।  लोग आप से सलाह ले सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन से तनाव कम होगा। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। शेयर में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार से बातचीत करें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गोचर बहुत ही अनुकूल है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत संबंधित चिंता हो सकती है। छात्रों को आज लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में बिलकुल भी लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को रखना चाहते हैं खुश तो घर में इन बातों का रखें सदैव ध्यान, कभी नहीं होगी अन्न धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button