राशिफल

राशिफल 29 दिसंबर 2023 : आज मां संतोषी रहेगी इन राशियों पर अति प्रसन्न, पुराना कर्ज होगा दूर, मित्र वर्ग देगा हर मुश्किल में साथ, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 29 December 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको जीवन साथी के सहयोग से खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साथ ही अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उन लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी में किसी नए अवसर या कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। काम में मजा आएगा। दांपत्य जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी। अधिक आय का कोई जरिया शुरू हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे कि बढ़ते हुए खर्च के कारण इस राशि के लोगों का मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आज किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न करे, यही आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि आज समय आपके साथ है, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो। इसके इलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको दिए जा सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती हैं आपके सभी अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे। जो लोग कला से संबंधित कोई प्रतिभा रखते हैं उनके लिए समय उचित चल रहा है कलात्मकता को समय देना चाहिए। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें थोडा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपकी सूझबूझ और आपकी मेहनत आपके काम आएगी। आपकी सेहत थोड़ी सी कमजोर रह सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। परिवार में अपने पूर्वजों को लेकर कुछ बातें होंगी और कुछ पुरानी बातों को याद करके दिल को खुश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पनी भावनाओं को वश में रखना सीखना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे मतभेद हो सकते है। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है,साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जायेंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। कोई सूचना परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर ना करें, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। अटका हुआ पेमेंट या लोगों को दिया गया उधार पैसा अचानक से प्राप्त होने से आपकी बड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। फिलहाल आप जिस प्रकार के कर्म और मेहनत करेंगे, उसी प्रकार से आपको फल प्राप्त होने वाला है इसलिए आलस न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों पर इनके विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहे, क्यूकि वह आपको छुप कर नुक्सान पहुंचा सकते है। इसके साथ ही आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जिससे किसी दूसरे का भी भला होगा। वही जो लोग विवाहित है, उन्हें अपने ससुराल पक्ष में होने वाले किसी भी विवाद से बचना चाहिए। आज के दिन आप किसी महिला पर पैसे खर्च कर सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार में कोई फंक्शन होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से घर में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों में बहुत सोच समझकर ही निर्णय लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रियजनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यक्षेत्र में ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button