राशिफल

राशिफल 18 मार्च 2023 : आज इन जातकों पर भगवान रहेगी भगवान शनि की असीम कृपा, धन लाभ के है प्रबल आसार, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 18 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई ऐसे कामों के लिए उकसा सकता है जिसे लेकर हल्का विवाद होने की संभावना है। राजनीति में सक्रिय लोगों को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिलेगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने दरवाजे पर दस्तक देने के नए अवसर मिलेंगे। छात्र कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। उग्र स्वभाव और खर्च पर अंकुश रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगर साबित होगा। आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होंगे, उचित आराम भी जरूर लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता तथा साख में भी वृद्धि होगी। कारोबार सम्बन्धी कोई योजना यदि आपके मन में चल रही है तो इसे आज पूरा किया जा सकता है। विदेश स्थित स्नेहीजनों या मित्रों का समाचार मिल सकता है। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज कोई तोहफा भेंट कर सकता है। कटुवाणी और खराब व्यवहार के कारण विवाद या मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ गतिविधि से होगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश विदेश संबंधी जानकारियों पर भी ध्यान दें। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है। परिवार वालों के साथ आनंद के पल बीताएंगे। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से मन कुछ परेशान रहेगा। उसका आत्मबल बनाए रखने में उसका सहयोग करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। क्रोध में आकर कदम उठाने से पहले विचार अवश्य कर लें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार में बातचीत हो सकती है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। हर एक अवसर का ठीक से इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। आपकी आपकी रचनात्मकता भी बहुत कारगर और प्रखर रहेगी। अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है। राजस्व का एक नया स्रोत खुल सकता है और आपकी वित्तीय समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है। पैसों से संबंधित बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें। आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। प्रयत्न करने के बाद भी वजन बढ़ने की वजह से सेहत से संबंधित चिंता बनी रहेगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अचल संपत्ति से इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और माता के साथ भी आपके संबंधों में आज के दिन सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दे उभर सकते हैं। आज विभिन्न स्रोतों से आय होगी, साथ ही समाज में आपकी साख भी बढ़ेगी। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की बातों को आप अहमियत देंगे जिससे लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। पिता नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो उनको भी आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button