राशिफल

राशिफल 29 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पलटेगी किस्मत, भगवान गणेश की कृपा से हर तरफ से होगा आर्थिक लाभ

Rashifal 29 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। जिस व्यक्ति के लिए आपको आकर्षण महसूस हो रहा है, ऐसे व्यक्ति के इरादों को ठीक से जानने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगो को आज किसी वजह से झूठ बोलना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और उधार दिए हुए पैसे भी वापिस मिल सकते है। इसके साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग के चलते आप आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे, लेकिन कोई बुजुर्ग आपको डांट भी सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यस्थल में बदलाव संभव है। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने मन की बात अपने जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेगी, व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी तरह की उधारी या लोन संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। बता दे कि युवा वर्ग के लोगों को अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है और जरूरी कामों को लेकर कभी आलस्य न करे। जहाँ एक तरफ मन में नयी आशाओं से खुशियों का संचार होगा, वही दूसरी तरफ आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बता दे कि आज के दिन किसी छोटी सी बहस को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है और भूमि, भवन, वाहन की खरीददारी को लेकर आप विचार कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, थकान और कमजोरी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।  तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी व्यतीत करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि वाले लोगों के लिए पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है और परिवार से दूर रह रहे लोगों को घर वालों से मिलने के कई मौके मिलेंगे। इसके इलावा वाहन संबंधी खर्चों को लेकर परेशानी हो सकती है और समाज में कई नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। बता दे कि बीमा एजेंटों को सम्भल कर काम करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत से परिजन थोड़े नाखुश रहेंगे। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। आप अपनी सूझ भुझ द्वारा किसी उलझन का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। इनकम के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको उचित परिणाम मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी के मामले में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे। रिश्तों की मजबूती तथा प्रेरणा देने के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। हालांकि दूसरों की बातों में आने से बचे और गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामों में सरलता से आगे बढ़ने के बाद भी किसी न किसी बात की चिंता आपको कमजोर बना सकती है। अपनी योजना पर विश्वास बनाए रखना होगा। जहाँ एक तरफ आपको वाहन दुर्घटना से सतर्क रहने की जरूरत है, वही दूसरी तरफ आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। हालांकि बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए राहत की बात सामने आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। यदि आप किसी भावनात्मक परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपके जीवनसाथी आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी पूरी मदद करेगा। आपके आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। पारिवारिक स्थितियाँ पक्षधर रहेंगी। संतान से असंतोष हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा सर्दी से अपना बचाव रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को अपने विचारों को सकारात्मक बनाएं रखने की जरूरत है और खेल कूद के दौरान सावधान जरूरी बरते। इसके इलावा धन संबंधी मामलों को लेकर जरा सावधान रहे और उधार लेने तथा देने से जरूर बचे। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके खर्चे अधिक नहीं होंगे। रिश्तो की मर्यादा का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पैसों की स्थिति में आज गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। आज आपका कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट फिर उभर सकती है। अवसरों का लाभ लेने के योग हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button