राशिफल

राशिफल 28 जून 2021 : आज इन जातकों को करना पड सकता है अचानक बाधाओं का सामना, लेकिन इन पर रहेगी भगवान शिव और माँ पार्वती की कृपा दृष्टि

Rashifal 28 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके द्वारा कही गई कोई बात आपके सहकर्मी या घर के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। गाड़ी ध्यान से चलाएं। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। खुद को मानसिक स्वरूप से अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। अहंकार की भावना रखने से आपका नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस दौरान आपकी कथनी और करनी में भी अंतर देखा जा सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। करियर सम्बन्धी मामलों में बाधा आ सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परंतु आप अपनी समझदारी और काबिलियत द्वारा समस्याओं का हल भी पा लेंगे। पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएँगे। आज आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। अलग-अलग विचार और अलग-अलग लोगों से मिली सलाह आपका भ्रम और बढ़ा रही है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आप अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता से लगा रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी संपन्न हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। काफी समय से जिस शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे। आज वह हासिल होगा। अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। परिजनों को उपहार देना उन्हें खुशी प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी बात से संबंधित अपनी राय रखते समय शब्दों का योग्य उपयोग करना होगा, वरना बेवजह के विवादों में आप फंस सकते हैं। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों के मामलों में अपनी आवश्यकताओं से अधिक खर्च की कोशिश न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से मन कुछ परेशान रहेगा। उसका आत्मबल बनाए रखने में उसका सहयोग करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके द्वारा बोली गई बातों का गलत मतलब निकाला जाएगा या बातों को गलत तरीके से पेश करने के कारण लोगों के मन में आपके बारे में नकारात्मक भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। खास करके जब परिवार से संबंधित बातों को आप सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।  अनुकूल समय का सदुपयोग करें। बड़ो का आदर करे। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका मूड काफी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दिनचर्या काफी व्यस्त बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में भी रहें। जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह व सहयोग से आपको कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और स्थिरता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके अंदर का बढ़ता हुआ अहंकार करीबी रिश्तों पर असर दिखा रहा है। खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, अहंकार के कारण केवल आप नकारात्मक बातों पर ही ध्यान दे रहे हैं। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को भी पढ़ाई में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आज के दिन घर में करें ये टोटके, बदल जाएगी बुरी किस्मत और अच्छा समय होगा शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button