राशिफल

राशिफल 10 सितम्बर 2021 : आज इन राशियों के जीवन में हो सकती है भारी उथल-पुथल, लेकिन इन पर रहेंगी माँ संतोषी प्रसन्न, इनके भाग्य में होगा चमत्कारिक बदलाव

Rashifal 10 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बता दे कि इस राशि में जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे है। हालांकि प्रेम प्रसंगों से दूर रहे, नहीं तो पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आज आप जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बता दे कि इस राशि वालों का आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही कार्य के क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप हर काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। मित्र तथा सगे संबंधी भी आप ही बुद्धिमता का लोहा मानेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम हासिल होने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा।आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती न करे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जहाँ एक तरफ दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के मामले में आज का दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है परंतु तनाव ना ले, निकट भविष्य में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग भी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyइस राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है और अचानक मन में कई बदलाव आ सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। ठेकेदारों को महत्वपूर्ण ठेका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको मिल रहा है। क्योंकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज आपको परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। बता दे कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलने का फैसला कर सकते है। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌। मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। चिकित्सा अधिकारियों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों का आज कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है और आज अगर आपको कोई बात सही न लगे, तो उसे बिलकुल भी मानने की जरूरत नहीं है। आज वाहन सावधानी से चलाएं और किसी को उधार देने से बचे। आज मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। अभी धन संबंधी मामले भी कुछ मंद ही रहेंगे। आज घरेलू चीजों को खरीदने के कारण आपके काफी पैसे खर्च हो सकते है, इसलिए ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन बनाई गयी योजना आपके लिए अच्छी साबित होगी किसी भी काम को सम्पूर्ण रूप से पूरा पर पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप किसी प्रकार की बड़ी खरीदारी भी आज कर सकते हैं।  इसके इलावा पैसों के मामले में किसी पर विश्वास न करे और अपना फैसला खुद ही ले।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyरिश्तों में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे।आज अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। घर या ऑफिस बेचना चाहते हैं तो समय सही है। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button