
राशिफल 20 सितम्बर 2026 : आज भगवान सूर्यदेव के प्रभाव से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में होगी वृद्धि, नौकरी और व्यापार में मिल सकते हैं नए अवसर, स्वास्थ्य का भी रखें थोड़ा ध्यान
Rashifal 20 September 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना[ और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 September 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान देना चाहिए। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और बचत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। प्रेम संबंधों में साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपकी रचनात्मकता आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। नौकरी में कोई नया विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा और अधिकारी उसे पसंद कर सकते हैं। व्यापार में ऑनलाइन काम या तकनीक से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन भविष्य के लिए बचत जरूरी है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। कुछ सोचे हुए काम पूरे करने में आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नुकसान होगा। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिये एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने से फायदा हो सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अवसर अचानक सामने आ सकता है। मेहनत और सही समय पर लिया गया निर्णय आपकी स्थिति मजबूत करेगा। व्यापारियों को नए सौदे में लाभ मिल सकता है, लेकिन दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। साथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में आने में थोड़ा समय ले सकती हैं, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपनी रणनीति मजबूत रखें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल के किसी योजना में पैसा न लगाएं। परिवार में किसी करीबी से महत्वपूर्ण बातचीत होगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके लिए अवसरों से भरा दिन हो सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट या पद की जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में यात्रा या नए संपर्क से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय का कोई अतिरिक्त स्रोत सामने आ सकता है। परिवार के साथ बाहर जाने या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथी के साथ खुलकर अपनी भावनाएं साझा करें। विद्यार्थियों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। आज आप पारिवारिक संबंधों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का भी नया तरीका बता सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप अपनी मेहनत के बल पर शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी दुर्घटना या लापरवाही की वजह से आज आपको चोट लग सकती है। आज घर में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ जाएगा। मगर आप हार न मानें। आपकी किस्मत प्रखर रूप से चमक रही है। आप सहयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे। बाहर का भोजन करने से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज कोई प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। जमीन-जायदाद संबंधी खरीद फरोख्त करने की प्लानिंग है तो पेपर बगैरा अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। आपको अच्छा महसूस होगा। घर में कोई शुभ काम आरंभ कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। आप जितनी मेहनत के साथ अपना फर्ज निभाएंगे, भविष्य में आपको उतना ही अच्छा नतीजा मिलेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो आपसे बड़े पद पर हों। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज अधिकतर समय सुख सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे स्वयं को काफी हल्का फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। भाग्य भी आपका सहयोग कर रहा है। अपने अधूरे कामों को निपटाने का उचित समय है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 September 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






