राशिफल

राशिफल 26 जनवरी 2023 : आज भगवान विष्णु इन जातकों के कष्ट करेंगे दूर, सभी सपने होंगे पूरे, बनेंगे आय के नवीन स्रोत, लेकिन इनको हो सकती है धन हानि

Rashifal 26 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को गिफ्ट दे सकते हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ लोग आपके इरादों को गलत भी समझ सकते हैं‌‌। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालें और थोड़ा आराम करें। मन की भावनाएं जताने में संकोच न करें‌‌। कफ और पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌। आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। मनोरंजन की सभी सामग्री आपको उपलब्ध होगी। अपनी आदतों और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता, सुख और संतोष से बीतेगा। आप नए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से संतोषजनक दिन व्यतीत करेंगे। आज किसी की भी बातों में आकार कोई भी कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।  इस समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किस्मत और सितारे आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। समय का सदुपयोग करें। रुका हुआ काम पूरा करने का समय है। परिवार की जरूरतें पूरी करने में खुशी मिलेगा। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ समय बीताएं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके स्वभाव की वजह से किसी नजदीकी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। आपकी लापरवाही के कारण आज आप कोई चीज भूल सकते हैं या खो सकते हैं। आपको परिवार के बुजुर्गों से डांट पड़ सकती है। कभी-कभी अति आत्मविश्वास और अहम की वजह से आपके कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाग्य आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। जल्दबाजी में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। अपने पूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें तथा फिजूल के कार्यों में अपना समय व्यर्थ ना करें। परिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। बहस और चर्चा से दूर रहें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी कला और क्रिएटिव ज्ञान से लोगों को मोहित कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज के दिन किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन और दिनों के मुकाबले कुछ राहत देने वाला होगा, फिर भी तनाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से कष्ट पूर्ण बातें ना करें। प्रेम जीवन जीने वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। उधार दिए हुए या अटके हुए रुपए-पैसे की वापसी आज संभव है। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दे। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। किसी झगड़े में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है। वैचारिक स्थिरता से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कार्यों में बाधाएं आने पर हिम्मत हारने की बजाय अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टु-गेदर की योजना बनेगी। समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button