राशिफल

राशिफल 30 अक्टूबर 2021 : इन जातकों के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन, भगवान शनि करेंगे असीम कृपा, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 30 October 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी भी मुश्किल काम को अपनी मेहनत द्वारा हासिल करने की क्षमता भी रखेंगे। बातचीत के माध्यम से कई परेशानियों का भी हल मिलेगा। आज बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। नई एजेंसी लेने का सोच रहे हैं तो अभी रुक जाइए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। धन अधिक खर्च हो सकता है। मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं सफलता मिलेगी। निकट के व्यक्ति के व्यवहार से दुःख हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आप खुद पर भरोसा करेंगे और हर काम में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ करें। कोई भी जवाब देने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। रिलेशनशिप को परिवार स्वीकार कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अपनों का व्यवहार विपरीत होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों से विवाद हो सकता है। आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। पारिवारिक मुश्किलें धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। नींद संबंधी बेचैनी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं।  राजनीति के लिए अच्छे याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाहित प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कभी-कभी आपके विचलित मनो स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आज की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyव्यवसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आप बचत पर ध्यान दीजिए। धन संबंधी किसी मामले पर वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। संतान पक्ष को लेकर भी किसी प्रकार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका कंपटीशन बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का भी निर्माण करेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। धन से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी या कहीं लम्बे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप छिटपुट परेशानियों से निपटने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी कोई नई डिल भी आपके हाथ लग सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी काम की अनुमति ना मिलने के कारण कुंठित हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए उचित समय है क्योंकि ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल है। कोई बहुत ही मुश्किल काम अचानक ही संभव हो जाने से मन में प्रसन्नता और सुकून रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। किसी वाहन को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी भी बात की प्रतिक्रिया देते समय गुस्सा न करें। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें। आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button