राशिफल

राशिफल 25 अक्टूबर 2023 : आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से इन जातकों के नए काम रहेंगे शुभ, धन संपत्ति में भी होगी बढ़ोतरी, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 25 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस पहुंचाना उनका मन दुखी कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचें नहीं तो भविष्य में इसका नुकसान भोगना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप कहीं जमीन जायदाद लेना चाहते है तो आपके लिए यह समय बिलकुल अनुकूल है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। चोट व रोग से बचें। कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। अपना आत्म बल मजबूत बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दिनभर फायदे के लिए कुछ न कुछ तरीके निकालते रहेंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। अपने पर्सनल काम में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। इस समय मेहनत के अनुरूप परिणाम कम ही हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई विशेष निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। काम के अधिक बोझ के कारण थकान की स्थिति रहेगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। जॉब में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज महिला दोस्तों का सहयोग अधिक मिलेगा। धार्मिक परोपकार के काम में मन लगेगा। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे। आज स्वार्थीपन का परिचय न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अटके पेमेंट की प्राप्ति की वजह से तनाव कम होने लगेगा, फिर भी आर्थिक आवक को बढ़ाने के लिए और प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रहेगा। परंतु उसमें ही बैठकर सुलझाने से समाधान भी अवश्य ही मिलेगा। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो उसे किसी की मध्यस्थता से हल करने का उचित समय है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आलस्य का त्याग करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी नीरसता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू मसले पर विवाद हो सकता है। आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। पैसों से संबंधित तकलीफ महसूस नहीं होगी, लेकिन भविष्य में आपके खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, इसलिए अभी से ही तैयार रहना आपके लिए जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। खास काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। कलाकारों के लिए प्रदर्शन का संयोग बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह अविवाहित लोगों के लिए एक अच्छा दिन है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। आज बहुत ज्यादा सोच विचार करने से आके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन फिर भी आप अपनी तरफ अच्छा काम करेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। सूर्य देव को अर्घ्य देकर देसी घी का दीपक करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button