राशिफल

राशिफल 24 अक्टूबर 2023 : आज बजरंग बली हनुमान हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, करियर में आएगा उछाल, पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 24 October 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। समाज जन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना अति आवश्यक है। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा। सामाजिक तौर पर आपको अत्यधिक मान सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमना सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आज किसी अपने द्वारा किसी बात को लेकर बोले गए झूठ से खुद को आहत महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके रिश्तो में मधुरता देखने को मिलेगी, एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के मौके मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहें। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। घर पर कोई धार्मिक पाठ करवाएंगे, जिससे घर में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रिलेशनशिप से संबंधित किसी भी प्रकार की बात को नजरअंदाज ना करें। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। युवा वर्ग करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, देखा देखी लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप खूब पैसा कमा सकते हैं, लेकिन ऐसे मौकों को हाथ से जाने न दें। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच- समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आप को बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। निकट के परिजनों का व्यवहार सुखदायी रह सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके ही किसी निर्णय पर काम शुरू करें। उम्र में कोई व्यक्ति चाहे बड़ा हो या छोटा हो उनकी राय आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका मन चंचल रहेगा कुछ नकारात्मकता वाले विचार भी बार-बार मन में आएंगे लेकिन आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। वर्तमान माहौल से अपना बचाव अवश्य रखें। रुई कारोबारियों को सम्भल कर रहना होगा बाजार की उठापटक झटका दे सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें। आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी जैसा चल रहा है उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा परिवार में भी खुशी भरा सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना इस समय उचित नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से माहौल अच्छा रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और मन खुश रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 October का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button