राशिफल

राशिफल 24 मार्च 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी मां संतोषी की खास कृपा दृष्टि, करियर और बिजनेस में होगी तरक्की, लेकिन इनको झेलना पड़ सकती है परेशानी

Rashifal 24 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपके मित्रता हो सकती है, इनसे दूरी बनाकर ही रखे तो उचित रहेगा। पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ होने की आशंका बन रही है, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। परिवार में सभी लोग प्रसन्न रहेंगे जिससे आपके घर का वातावरण भी प्रफुल्लित नजर आएंगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अचानक भारी धन लाभ होने के योग नजर आ रहे हैं। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। परिजनों से विवाद से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में भी दें। पदोन्नति होने की संभावनाएं बन रही हैं। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने की जो समस्या है उसका समाधान प्राप्त होगा। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। लोगों से अधिक खुद की बातों पर विश्वास रखने की आवश्यकता होगी। सही गलत का फैसला ठीक से कर पाना फिलहाल आपके लिए संभव नहीं है। लोगों की ठीक से परख करना सीखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन आपके रहन-सहन को और सुन्दर बनाने वाला होगा। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी संबंधों और पारिवारिक स्थितियों के मामले में बोझिल रवैया अख्तियार न करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। कोई पुरानी परेशानी निपट सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका बन रही है। न्यायिक मामले में उलझे हुए हैं तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। सज्जन व्यक्तियों के आदर-सत्कार में आप अग्रणी रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। मीटिंग आदि में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। फिजूल खर्ची और वाद-विवाद से दूर रहें। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को महत्त्व देंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके सभी कार्य योजना के अनुसार हो पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। संतान के करियर के मामले में कोई फैसला ले सकते हैं। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। किसी की मेहमान नवाजी करने का अवसर मिलेगा। वाणी पर संयम न रखने से समस्या आ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आर्थिक मदद की आपको आवश्यकता नहीं होगी, फिर भी व्यवहार करते समय जागरूकता रखें। आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी बात कह देने का समय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button