राशिफल

राशिफल 23 मार्च 2022 : आज इन जातकों के लिए रहेगा कल्याणकारी दिन, भगवान गणेश की रहेगी असीम कृपा, धन, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि

Rashifal 23 March 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन सुख-शांति पूर्ण व्यतीत होगा। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। थकावट की अधिकता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपको कुछ कर दिखाने का मौका दे रहा है। सरकारी लाभ मिलने के योग हैं। प्यार के लिए आज दिन बेहतर हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिससे घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों के मन में कई तरह की चिंताएं पनप रही है, जिसके कारण इनका काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को कुछ समय खुद के लिए भी निकलना चाहिए और अपने आने वाले जीवन तथा लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। बता दे कि किसी बात के कारण आपको निराशा हो सकती है, ऐसे में किसी जरूरतमंद को अन्न दान करे, इससे मन प्रसन्न होगा और धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

कार्यक्षेत्र में किसी नयी शुरुआत का संकेत मिल सकता है और आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चल कर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके इलावा बेवजह की बातों में अपना समय खराब न करे और जीवनसाथी का ध्यान रखे, क्यूकि आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रह सकती है। घरेलू वातावण से आप ऊब चुकें है, खुद को रिफ्रेश करने के लिए कहीं घूमने जाएँ। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा, जिससे आपको काम करने की अधिक ऊर्जा मिलेगी। बहरहाल अगर किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, तो उसका हल भी जल्दी ही मिल जाएगी। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे और पसंदीदा ड्रेस पहनेंगे। प्रेमियों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु मेहनत के उचित परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। और अगर संभव हो तो उसे आज स्थगित ही रखें। भविष्य से संबंधित बातों का सोच-विचार करने की वजह से आपको चिंता सता सकती है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटे और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप सचेत रहे। कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। परिवार के सभी लोग आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे। अपने व्यवहार से किसी करीबी का सर्वश्रेष्ठ निकलवाने में सफल होगें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन कम से कम जिम्मेदारियां लें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप किसी पुराने कर्जे से भी मुक्त हो सकते हैं। बड़ों की सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। कमर से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है। किसी निकट परिजन से मनोवांछित सहयोग मिल सकता है। बेकरी आयटमों के थोक विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button