राशिफल

राशिफल 23 फरवरी 2023 : आज भगवान विष्णु की कृपा से ये जातक करेंगे नया आयाम स्थापित, बढ़ेगी घरेलू बरकत, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

Rashifal 23 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। आपको अनुशासित रहना चाहिए। युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। आय से अधिक व्यय की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आज सोच-समझ कर ही खर्चों की लिस्ट तैयार करना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप कार या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज इस बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। आपकी किसी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, उनको समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घमंडी प्रकृति के लोग आपको बिलकुल पसंद नहीं है इसलिए उनसे दुरी बनाकर बनाकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर-परिवार के लिए भी समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है। शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। अधिक मीठा खाने से बचें। आज कोई खाने में कोई पीला मिष्ठान दान करें ग्रह दशा सुधरेगी। लेखकों और चिकित्सकों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मान सम्मान बढ़ेगा, लव लाइफ में कुछ चेंजेस आ सकते हैं। पैसों से संबंधित चिंता कम हो सकती है। अपने खर्चों पर बारीकी से ध्यान देना होगा। निवेश संबंधी निर्णय पर टिके रहना आवश्यक होगा, तभी भविष्य में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप पूरे आरामदायक मूड में है। कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। हर स्तर पर परिवार का सहयोग रहेगा। बेवजह की मानसिक उलझने हो सकती है न चाहते हुए भी जिम्मेदारीयों का भार उठाना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। करियर को नई दिशा प्राप्त होगी। मन मुताबिक काम न कर पाना आपको असहज कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। आप साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मन की चंचलता बढ़ सकती है, इस कारण काम अधूरे रह सकते हैं और काम संबंधित गंभीरता भी कम हो सकती है।  नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा समय है। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना बेहतर होगा। मेहनत करने पर ही काम सफल होंगे। सेहत ठीक रहेगी, फिर भी जिन चीजों के कारण अपच होता है, उनका सेवन सीमित करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। अपना समय सकारात्मक चीजों में बिताएं। अपनी नकारात्मक भावनाओं और प्रवृत्तियों पर नियंत्रण रखें। उधारी से जुड़ा कोई काम आज न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। विरोधी और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button