दिलचस्पबॉलीवुड

रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर वर्तमान में है इतनी संपति के मालिक

आज कल हर जगह दूरदर्शन पर दिखाई जाने वाली रामायण की खूब चर्चा हो रही है। जी हां पहले के समय में भले ही लोग इस कार्यक्रम के कलाकारों के बारे में न जानते हो, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के कलाकार छाएं हुए है। यही वजह है कि अब हर कोई रामायण के कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। खास करके रामायण में राम सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार वर्तमान समय में क्या करते है, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। बता दे कि ये तीनों कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो में भी आएं थे और अपने किरदारों को लेकर इन्होने खूब बातें भी शेयर की थी, लेकिन इनकी कुल संपत्ति को लेकर अब तक कोई खास रिपोर्ट सामने नहीं आई है। तो चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।

रामायण में राम सीता

रामायण के तीन मुख्य कलाकारों की वर्तमान संपत्ति है करोड़ों में :

अरुण गोविल : सबसे पहले हम भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध और बेहतरीन अभिनेता अरुण गोविल की बात करते है। जिन्हें राम का किरदार निभा कर खूब प्रसिद्धि मिली थी। हालांकि इस कार्यक्रम को करने के बाद अरुण गोविल दस सालों के लिए टीवी इंडस्ट्री की दुनिया से दूर हो गए थे और इसके बाद वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आएं। वही अगर हम उनकी संपत्ति की बात करे तो उनके पास फ़िलहाल पैंतीस करोड़ की संपत्ति है। इसके इलावा ये श्रीराम की ही कृपा है कि इतने सालों बाद रामायण को दूरदर्शन पर दोबारा दिखाएं जाने के कारण अरुण गोविल फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है।

रामायण में राम सीता

सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस है करोड़ों के बिज़नेस की मालकिन :

दीपिका चिखलिया : इसके बाद हम रामायण में सीता का किरदार निभाने वाले अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की बात करते है। जो रामायण में काम करने से पहले कई फिल्मों में बहुत से सुपरस्टार के साथ भी काम कर चुकी थी, लेकिन उन्हें असली प्रसिद्धि सीता के किरदार से ही मिली। ऐसे में अब जब रामायण दोबारा दूरदर्शन पर दिखाई जा रही है, तो दीपिका सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। जी हां इन दिनों दीपिका अपने फैंस के लिए बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती है।

इसके साथ ही अगर हम उनकी संपत्ति की बात करे तो उनके पास सताईस करोड़ की संपत्ति है और इतना ही नहीं इसके इलावा वह अपने बिज़नेस से भी साल भर में करोड़ों रूपये की कमाई करती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो जिस धारावाहिक के कारण कई साल पहले दीपिका की जिंदगी बदल गई थी, आज दोबारा उसी धारावाहिक के कारण उन्हें खूब लोकप्रियता मिल रही है।

रामायण में राम सीता

संपत्ति के मामले में लक्ष्मण है सबसे ज्यादा अमीर :

सुनील लहरी : अब आखिर में हम रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी की बात करते है। जिनके गुस्से वाले अंदाज को रामायण में खूब सराहा गया था। हालांकि आपको जान कर हैरानी होगी कि पहले लक्ष्मण का किरदार किसी और को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में सुनील लहरी को यह किरदार करने का मौका मिला। ऐसे में अगर हम उनकी संपत्ति की बात करे तो उनकी वर्तमान संपत्ति करीब 53 करोड़ है। जी हां रामायण में भले ही सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया हो, लेकिन संपत्ति के मामले में वह अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया से कही ज्यादा आगे है। फ़िलहाल सुनील लहरी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रामायण में राम सीता

अब यूँ तो रामायण में राम सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने कलाकार एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ चुके है, लेकिन ये सुर्खियां उनके जीवन में कौन सा नया मोड़ लाएंगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें : सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की ये तस्वीरें, आज भी दिखती हैं इतनी ही खूबसूरत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button