राशिफल

राशिफल 22 जून 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, कारोबार में होगी वृद्धि, पुराने कर्ज से मिलेगा छुटकारा, संतान देगी साथ लेकिन इनको हो सकती है स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या

Rashifal 22 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भूमि व भ‍वन इत्यादि संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना कार्यान्वित हो सकती है। समझौता करने की वृत्ति रखोगे तो किसी से संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती न करे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। किसी बदलाव से चिंता हो सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप आज दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। आपको किसी भी कार्य के लिए अत्यधिक उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च में वृद्धि होगी। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। आज आप नियम व अनुशासन को बनाए रखें और अपने खर्चों पर लगाम लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज आय तो मिलेगी, लेकिन व्यय अधिक होने से आप परेशान हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपनी किसी पिछली गलती से आज सबक लेना होगा। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो सकती है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप घूमने-फिरने के हिसाब से कहीं बाहर जा सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। माता पिता से बहस हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेगें। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। आप रोमांटिक संपर्क के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। प्रॉपर्टी मार्केट में आपके फायदे का कोई समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज करके दूसरों के सहयोग में समय देंगे। जिसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह की वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों को बेवजह की बातों को लेकर एक दूसरे से लड़ने झगड़ने से बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार के झंझटों में ही व्यर्थ चला जाएगा। साथ ही इस तरह की बातें आपके बच्चों पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। शांत व्यवहार और अच्छी कार्य भावना के साथ अपने व्यवहार को संभालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ काम में कुछ समस्या आ रही थी तो वह आसानी से दूर होगी। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज मानसिक चिंता रहेगी। यात्रा में छोटी मोटी चोट लग सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें खासतौर पर आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। आपके प्रियजन आपसे समय के साथ-साथ आपसे उपहार की अपेक्षा करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button