राशिफल

राशिफल 7 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों पर मां संतोषी रहेंगी मेहरबान, घर-परिवार रहेगा खुशहाल, दूर होगी धन की तंगी, लेकिन ये रहें नए निवेश से दूर

Rashifal 7 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी विषय में जानकारी पर्याप्त नहीं है तो दूसरों की मदद लेना भी लाभदायक होगा। पिता-पुत्र में भी किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद रह सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। रुपए-पैसों की आवक के लिहाज से समय गति आपके पक्ष में है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन होने का योग भी चल रहा है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

हर एक काम को ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता होगी। पैसों की तंगी महसूस होगी। लेकिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। यूरिन से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा। जिस वजह से किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। परंतु परेशान ना हो, जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। सायंकाल के समय परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी वस्तु की खरीदारी करते समय बहुत अधिक सावधान रहें, आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। क्योंकि आपका कोई नजदीकी सदस्य ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आपके आर्थिक क्षमता में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आध्यात्मिक कार्य में रूचि रख सकते है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। किसी बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन अच्छा है‌, ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में आप लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के कामकाज का बोझ कम रहेगा। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका मन प्रसन्न रहेगा‌। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास रह सकती हैं। अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करें। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर को भावनात्मक रूप से आपके सहयोग की अपेक्षा होगी। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो अपच और भूख ना लगने जैसी स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

बैंक लोन या उधार के पैसों का लेन-देन करना मुश्किल में डाल सकता है। रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने से संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानियां रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button