राशिफल

राशिफल 31 अगस्त 2022 : आज ये जातक रहेंगे भगवान गणेश को बेहद प्रिय, लेकिन करियर के लिहाज से रहेगा मुश्किलों भरा, सावधानी से बढ़ें आगे

Rashifal 31 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। आध्यात्मिक कार्य में रूचि रख सकते है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें। दुविधा की वजह से नकारात्मकता और चिड़चिड़ापन रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके ऑफिस के लोग आपकी तरक्‍की देखकर जल सकते हैं। मगर आपका स्‍वभाव इन लोगों से अलग है। आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। आपको किसी न किसी तरह का डर भी परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन परिवार के साथ अच्‍छा बीतेगा। नए व्यापार उद्यम को लगाने का सही समय है। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई मित्र आज शाम को आपसे मिलने आ सकता है। पुरानी यादें ताजा करके आपका मन प्रसन्‍न हो जाएगा। पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology
आज आपको परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं, जिनको लेकर अत्यधिक सोचने की जरूरत नहीं है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की आशंका है, ऐसे में उनकी डांट पर शांत रहना चाहिए।दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। कुछ खर्चे ऐसे आएंगे कि जिन पर कंट्रोल करना भी मुश्किल होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। अनुभव की कमी से किसी खास काम में अटकाव आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है। आपके जीवनसाथी की मांगें तंग कर सकती हैं। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आज करियर में बदलाव करने पर विचार करेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति के साथ महसूस होने वाली दूरियां आपको चिंतित कर सकती है। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। क्रोध और आवेश के चलते कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक सकता है। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन वाणी व क्रोध को नियंत्रण करके रखें अन्यथा कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान पोस्टपोंड हो सकता है, जिसके चलते वो नाराज भी हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ परेशान भी हो सकते हैं। व्यापारियों को निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भाग्य का आंशिक सहयोग रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं‌‌। आज के दिन ऊर्जा व्यर्थ की चिंताओं में लगाने के बजाय, सकारात्मक कार्यों में लगाना उचित रहेगा। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे‌‌। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

धर्म सम्बंधित कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर के माहौल को ठीक रखेगा। अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दांत का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। गर्मी की वजह से घबराहट और बेचौनी महसूस हो सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button