राशिफल

राशिफल 21 जून 2021 : आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की अपार कृपा, होगा सभी कष्टों का निवारण, लेकिन इनके रिश्तों में आ सकती है दरार

Rashifal 21 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन घर या परिजनों के संबंध में निर्णय लेते समय ध्यान रखें कि कम रिस्क वाला कदम उठाए। आप कोई भी व्यक्ति सगा बनकर झूठ बोलते हुए अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ रहा है तो फिलहाल परहेज रखें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गर्मी से अपना बचाव जरूर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। अपने इष्ट देव का पूजन करें धन लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखें, काम के दबाव में सेहत के मामलों को अनदेखा ना करें। जॉब के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों को टीवी या मोबाइल से बचाने की जरूरत है। भाई बहनों से तालमेल बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका लापरवाही और आलस ही हो सकते हैं। अपने इन अवगुणों पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहें। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है। खासतौर पर अपनी डाइट और एक्सरसाइजेस पर पूरा फोकस करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकिसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने में बेहतरीन मौका भी हाथ से निकल सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। युवाओं के लिए करियर में वृद्धि की संभावना है। चींटियों को भोजन दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा। काम के दबाव में सेहत के मामलों को अनदेखा ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। अगर कोई राजकीय कार्य रुके हुए हैं, तो उन्हें आज पूरा करने का प्रयास करें। समय अनुकूल है। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। । आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। सलाहकार का प्रोफेशन करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सोचा गया कोई जरूरी काम पूरा न होने पर मन खिन्न रहेगा। ऐसे कामों पर फोकस करें, जो थोड़े प्रयास से पूरे हो जाएं। परिवार में किसी भी तरीके की बहस बाजी से बचें। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र का घर पर आना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा न होने पर आपका काम अटक भी सकता है। किसी भी बात पर आवेश में आकर प्रतिक्रिया बिलकुल न व्यक्त करें। पाँव की हड्डी से सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको कुछ मामलों में तारीफ मिल सकती है। अभिभावकों को बढ़ते हुए बच्चों के बदलती आदतों पर पैनी निगाह रखनी होगी। उनके दोस्त भी घर आएं तो उनकी हरकत पर निगरानी रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyजिन बातों को आगे बढ़ाने के लिए आप काफी समय से प्रयत्न कर रहे थे, उनमें थोड़ा बदलाव नजर आएगा। आपके विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को निराश होना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे और इन्हें पूरा करने के बाद आप खुद को मजबूत पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में मुनाफे की उम्मीद है। एलर्जी से संबंधित तकलीफ परेशान कर सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button