राशिफल

राशिफल 21 जुलाई 2020 : आज बजरंग बलि की कृपा द्रष्टि से बुलंद होगी इन राशियों की किस्मत, जबकि इनको हो सकती है परेशानी

Rashifal 21 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 July 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Hanuman

आज का दिन आपके लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं सभी बिगड़े काम बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी निवेश में किसी की सलाह न मानकर खुद के अनुसार काम करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास, आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। साथ ही कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भविष्य संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी प्रमोशन संबंधी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : 

Libra Astrology

आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, कहीं बाहर खाना न खाएं। घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान जैसी स्थिति रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बासी भोजन खाने से बचना चाहिए। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। रिश्तों में आज कोई भी फैसला भावुकता में आकर न लें, किसी से सलाह करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। गर्मी की वजह से सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, किसी विवाद की आशंका है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज खर्चों में अधिकता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हनुमान मंदिर जाकर दीप प्रज्वलित करें धन लाभ होगा। आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button