राशिफल 10 जनवरी 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, बढ़ेंगी घरेलू खुशियां, मित्रगण देंगे साथ लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 10 January 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 January 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप सुबह व्यायाम करें, लाभ मिलेगा। दोपहर बाद खर्च की अधिकता के चलते परेशान हो सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना लेते समय सावधानी से सोचें। सुबह-सुबह अपने जीवनसाथी के साथ बहस करने से आपका मूड खराब हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। इस समय कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत भी शुरू हो सकती है। वाहन सुख मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी बड़ी दिक्कत से सामना हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। आप कोई भी गैर जिम्मेदार हरकत करने से बचें। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। आपको किसी को यदि धन उधार देना पड़े, तो परिवार के सदस्यों से पूछ कर दें। छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। घरेलू सुविधा का स्तर आपका बढ़ सकता है। अगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निर्वहन करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आर्थिक प्रगति का दिन है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अत्यधिक मेहनत वह कार्यभार की अधिकता का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि कठिन परिश्रम करेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप आज के दिन कोई नया काम करने से बचे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दफ्तर में आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा। कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई नई डील जो काफी समय से लटकी हुई है, फाइनल हो सकती है। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन का रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप कोई नई योजना पर काम कर सकते हैं। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी रह सकती है। पैसों स्थिति अच्छी रहेगी। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। परिवार व समाज में पूछपरख बढ़ेगी। जरूरत से ज्यादा मधुर और शुभ चिंतकों से सावधान रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। अकाउंट्स संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। जो लोग पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें से कुछ को आज सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा, उचित समय का इंतजार करें। किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है। सर्दी-जुकाम को लेकर पर्याप्त सजगता बरतें। किसी निकट सम्बन्ध में गहराई आ सकती है। निजी वार्तालाप में उग्र न हों।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है। आज सगे सम्बन्धियों से अच्छा तालमेल बनेगा। पारिवारिक परिस्थितियां आज बेहतर रहेगी। माता पिता से आप बिजनेस के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 January 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।