राशिफल

राशिफल 13 सितम्बर 2021 : आज पलट सकती है इन जातकों की तकदीर, भगवान शिव देंगे आशीर्वाद, पैसों सम्बंधित परेशानी होगी दूर, लेकिन इनको हो सकती है किसी बात को लेकर टेंशन

Rashifal 13 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। सन्तान के करियर से सम्बन्धित विशेष गतिविधि या समाचार सम्भव है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो रही है। बेहतर है कि दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति भी रहेगी, जो कि लाभदायक ही साबित होगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है। आप लोगों को भी योग्य मार्गदर्शन देकर उनके टारगेट हासिल करने के लिए मदद कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु गंभीर बात की आशंका नहीं है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा। चौपहिया वाहन चलाने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज यात्रा करने से परहेज करें और किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। अत्यधिक काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। करियर के मामले में विपरीत रह सकता है। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे। जिन सीमित विचारों की वजह से आप आगे बढ़ नहीं पा रहे थे, उनको दूर करना संभव होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रॉपर्टी और कमीशन संबंधी काम करते वक्त किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। क्योंकि किसी से धोखा भी मिल सकता है। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। हालांकि आपने जो नयी योजनाएं शुरू की है, उनके परिणाम आपको अपनी उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे। इस समय एलर्जी व खांसी जुखाम की स्थिति रहेगी। लापरवाही ना बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आत्मिक संतोष मिलेगा। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय जरूर लें। जीवन से संबंधित जो तनाव आपको महसूस हो रहे थे, वह कम होने लगेंगे। खुद के लिए की गई खरीदारी आपको आनंद देगी। घर से बाहर समय अधिक बीत सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। प्रेमी के साथ आप इस दिन अनेक सारे वादे कर सकते है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भाग्यवश साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जीवनसाथी को अचानक किसी निवेश का फायदा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

खर्चों में अचानक ज्यादा बढ़ोतरी होने से मन में निराशा रहेगी। इसके बावजूद परिवार का कोई व्यक्ति दूर यात्रा पर जा सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। किसी अटके हुए काम को पूरा करने का उचित समय है। खांसी जुखाम बुखार जैसी परेशानी रहेगी, लापरवाही ना करें। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से अपनी नकारात्मक भावनाओं को दूर रख पाना संभव होगा। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button