राशिफल

राशिफल 4 मई 2026 : आज भगवान शिव और माँ पार्वती की विशेष कृपा से बनेंगे नए योग, जीवन में आएगी खुशहाली, प्रेम जीवन लेगा नया मोड, मिलेगा परिवारजनों का साथ लेकिन इनको मिल सकता है व्यापारिक धोखा

Rashifal 4 May 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 May 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आइडिया सराहे जाएंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपको अपने घर की साफ सफाई को लेकर विशेष प्रबंध करना होगा। यदि सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको प्रयास बढ़ा देना चाहिए। आपके ऊपर काम का बोझ रह सकता है, काम के प्रति आपकी निष्ठा देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी निकटजन के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। जिस मौके की आपको काफी दिनों से तलाश थी, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों के लिए समय न निकाल पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyघर के बड़े लोगों से स्नेह मिलेगा उनके आशीर्वाद से आपके कार्य पूरे होंगे। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। क्रोध से बचने का प्रयास करें। यह किसी भी कीमत पर आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कोई आपसे किसी व्यक्ति की बुराई करे, तो आप उसे गंभीरता से न लें। महत्वपूर्ण मामलों में शुरूआत से तेजी बनाए रखें। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें तो ही आपके लिए अच्छा होगा। जो लोग मुनाफा लेकर काम करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, मुनाफा कमाएंगे। अपने उधार चुकाने में आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों के चलते कानूनी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें। ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आप अपनी सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में भी नई चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी हताश कर सकती हैं इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। निवेश से संबंधित मामलों में विशेषज्ञ वित्तीय योजनाकार की मदद लेना हमेशा एक अच्छा विचार है। आप अपनी समस्याओं से बहुत ही जल्द मुक्ति प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। आपका उदार स्वभाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार संग यात्रा के भी संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। एक नई परियोजना स्टार्ट कर सकते हैं। आपको अपने कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप पैसों के मामले में बेवजह परेशान हो सकते हैं। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 May 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र को रोकने की क्षमता किसी में थी, यहाँ जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button