राशिफल

राशिफल 21 अगस्त 2021 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शनि की उल्टी चाल का खेल, आएंगी अकस्मात परेशानियां, जबकि ये रहेंगे खुशहाल

Rashifal 21 August 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों को अपने काम को गंभीरता से करने की काफी जरूरत है। वही लव लाइफ के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और सेहत को लेकर दिन काफी अच्छा बीतेगा। जहाँ एक तरफ पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा, वही दूसरी तरफ कोर्ट कचहरी से संबंधित फैसले आपके पक्ष में हो सकते है। पेट से संबंधित तकलीफ परेशान कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों के लिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने के लिए उचित समय नहीं है। जी हां कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाईयों का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सबसे पहले अगर हम मिथुन राशि वालों की बात करे तो  इनका आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है और आपको काफी हद तक जीवन की परेशानियों से भी राहत मिलेगी। वही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए है, उन्हें काफी फायदा होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन बहुत खूबसूरत व्यतीत होने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्रमों में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को किसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। आपका व्यापार ठीक चलेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ समय है, क्यूकि इन्हे अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। इसके इलावा आपको किसी खास काम के लिए कही बाहर जाना पड़ सकता है, तो सेहत को लेकर सावधान रहे और ठंडी चीजों से बचे। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। सोच समझकर उधार दें। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में हड़बड़ी न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शनि जयंती के अवसर परकुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। कुछ जरूरी कामों में पिताजी की सहायता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल के तेल से जोत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज निवेश संबंधित मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस कर सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने की कोशिश करें। अगर कोई परीक्षा दे रखी है तो परिणाम पक्ष में आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा लेकिन किसी काम को लेकर हद से ज्यादा अधीरता आपको परेशान करेगी। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। कुछ कामो को लेकर बेचैनी रहेगी। कुसंगति से हानि हो सकती है इसलिए ध्यान रखे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। किसी महिला पर आप धन खर्च कर सकते हैं। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के विवाद में आने से बचना चाहिए। अगर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका मजाकिया स्वभाव एवं मजाक की तीव्र किस्म दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। इसके इलावा प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और महंगी खरीददारी करने से बचे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button