राशिफल

राशिफल 20 जुलाई 2021 : आज ये जातक रहेंगे तरक्की के रास्ते पर सबसे आगे, बजरंग बलि हनुमान हरेंगे सब संकट, खुशियों से भरा रहेगा इनका दिन

Rashifal 20 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काम से संबंधित वक्त को ठीक से इस्तेमाल कर पाना आपके लिए आज मुश्किल हो सकता है, जिसके कारण भागादौड़ी महसूस होगी।  आपका आत्मविश्वास आपको दूसरों से अलग बना देगा। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें।  भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। किसी बड़े समारोह में जा सकते हैं। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जिस चीज में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। किसी पडोसी से झगड़ने से बचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। कामकाज में कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भी कोई दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह नई शुरुआतों का समय है अगर आप जगह बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। किसी भी कार्य में रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार प्यार से भर देगा। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआपको मिल रहे हर एक अवसर को हां कहना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है, चुनाव करते समय काम का महत्व आपके लिए कितना है और क्या फायदा है, इस बात को ध्यान में रखते हुए करें। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका किसी खास काम को पूरा करने में विशेष प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। छात्रों को कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। व्यवसाय में भी आपको अपनी मेहनत की पूरे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत में बड़े कार्य के लिए खर्चा हो सकता है, जिसके कारण आपको आनंद और समाधान प्राप्त होगा, लेकिन पैसों से संबंधित चिंता थोड़ी बनी रहेगी। आज के दिन माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। काम पर पूरा फोकस रखें। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक बेचैनी और तनाव के कारण खानपान पर ध्यान देना आज आपको कठिन लग सकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप किसी नई जगह निवेश करना चाहते है लेकिन कोई प्लान नहीं है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिए दिन कमजोर है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyघर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी ऐसे शख्श का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से न समझ पाएं, इसलिए बेहतर होगा जल्दबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button