राशिफल

राशिफल 2 मार्च 2024 : आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, चारों तरफ से आयेंगी खुशियां, आमदनी और सेहत दोनों रहेंगी अच्छी, जबकि इनको लग सकता है झटका

Rashifal 2 March 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 March 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी उत्पन्न हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है । मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आपके प्यार की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ेगी। अदालती कार्यवाही के संकेत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा आपके जीवन में रोमांच बढाने के साथ साथ पेशेवर स्तर पर नए मौकों का भी द्वार खोल सकती है। आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyव्यापार कर रहे लोगों के सामने असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपके अंदर भावनात्मक उलझनें आज बढ़ सकती हैं। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अपनी बात से लोगों को सहमत कराने में आप सफल रहेंगे।कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आपने कारण कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। त्वचा संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। पुत्र के करियर में विपरीतता रह सकती है। सायंकाल के समय आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जो लोग किसी परिवार के सदस्य के खराब व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी नए कार्य को प्रारंभ ना करें। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आज आपका कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा हो जाए। शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोशिश करेंगे। बुद्धि से आप किसी भी उलझन को सुलझा लेंगे। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग व्यवसाय कर रहे है उनको अपने व्यवसाय में धन लाभ होगा। आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी, किन्तु वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyकुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।  काम की जगह हो रहे बदलाव से चिंता हो सकती है। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। किसी भी व्यवसायिक कार्य को आलस की वजह से कल पर ना टालें। वैसे भी इस मंदी के दौर में व्यवसाय सामान्य ही रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी। बिजली सामान के थोक विक्रेता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button