राशिफल

राशिफल 2 मार्च 2023 : आज भगवान विष्णु सवारेंगे इन जातकों की किस्मत, पारिवारिक और आर्थिक संकट होंगे दूर, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सतर्क

Rashifal 2 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके दुश्मन आपका नाम खराब करने की कोशिश कर सकते है। परंतु आपकी सामाजिक छवि बरकरार रहेगी। बातचीत करते समय स्वभाव में नम्रता रखनी होगी और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। परिचित लोगों से लेन-देन करते समय थोड़ी दूरी बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस परिवर्तन का सकरात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। खनन व्यवसायियों के लिए समय राहत भरा रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज अकेले ही सारी जिम्मेदारियां उठानी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। घर की पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें। विद्यार्थी अधिक परिश्रम करें। संम्पति का विवाद उभर सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके मान-सम्मान पर कोई आंच आ सकती हैं। आज वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार के नुकसान से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन उत्तम रहने वाला है। आपके सहयोगी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार के लिहाज से आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। कारोबारियों को आज किसी नई डील में बड़े निवेश करने से हानि हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेंगे और हर तरह की अप्रत्याशित स्थितियों से आपका वास्ता पड़ता रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समय मिलाजुला रहेगा। दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय यदि आप स्वयं के कार्यों का निष्पादन करेंगे तो ये आपके लिए अधिक उपयुक्त रहेगा। घर में विवाह योग्य सदस्य का रिश्ता आगे बढ़ सकता है। गलत कार्यों में न उलझें। आलस और मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां यथावत रहेंगी। आपके पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। निकट परिचित या सम्बन्धी आपके यहां आ सकता है। कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको प्रेम संबंध में खुशहाली हो सकती है या किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह भी पक्की हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। भावुकता के बजाय व्यवहारिक भाव अपने स्वभाव में लाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

फोन या ईमेल के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता से हर चुनौती स्वीकार करेंगे। महिलाएं अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक होंगी। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आएं और सचेत रहें।रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। ज्यादा गरिष्ठ और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button