राशिफल

राशिफल 2 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों के जीवन में बन रहा है अनोखा योग, खुलेंगे सफलता के द्वार, भगवान विष्णु की कृपा से मंगलकारी रहेगा इनका दिन

Rashifal 2 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप में उदासीनता रह सकती है, जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कुछ जान-पहचान लोगों के साथ झगड़ा संभव है, जिसके वजह से आप तनावग्रस्त रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के विचार भी आ सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो चोरी होने की संभावना है। किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कारोबार के कुछ कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर खुल के बात करना काफी आसान होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और जनसंपर्क से लाभ भी होगा। नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग हैं। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती हैं। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। पार्टनर द्वारा छिपाई गई बातों की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।  अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। धार्मिक कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। बुजुर्गों को सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर रखना आवश्यक है। पैसे के मामले में हाथ तंग रह सकता है परंतु इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परंतु किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। ज्यादा निवेश के चक्कर में जीवन शैली से समझौता न करें। वाहन मशिनरी का प्रयोग सावधानी से करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपकी आय अच्छी होगी। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आमदनी बढ़ सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कोई महिला आपकी तारीफ करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझे। किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप भविष्य की ओर देखने के बजाय अपने अतीत की यादों में बने रहना ज्यादा पसंद करेंगे। इस समय घर परिवार में अच्छा माहौल हो सकता है। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। कोई नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को किसी बात पर अड़ने की बजाय, उसका समाधान निकालना चाहिए, क्यूकि किसी एक बात पर अड़ने से चीजें उलझ सकती है। इसके इलावा किसी भी प्रकार का मतभेद क्यों न हो, लेकिन उसे टालना ही बेहतर है और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे, वरना बेकार की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इवेंट मैनेजमेंट वालों के लिए अच्छा अवसर उपस्थित हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button