राशिफल

राशिफल 2 अप्रैल 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, धन लाभ के हैं आसार, प्रेम जीवन होगा मनोनुकूल, लेकिन विरोधियों से रहें जरा सावधान

Rashifal 2 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्जों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है, हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। आपका काम करने का तरीका बदलें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा। आज आपका कोई बड़ा काम संतान के सहयोग से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और अपने साथी की भावनाओं का आदर करें। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे और आपके वित्त को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं। कुछ बातों को पीछे छोड़कर आप नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ होने की पूर्ण संभावना बन रही है। खुद के जीवन के पहलू पर छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। वाणी में उत्तेजक शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अभी किसी निर्णय को अमल में लाने से बेचैनी हो सकती है। पैसों से संबंधित चिंता होगी, लेकिन अपने प्रयत्नों के जरिए इसे दूर करने की कोशिश करें। दूसरों के उधार या कर्ज के कारण आपका नुकसान हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मानसिक और आत्मिक सुख शांति मिलेगी। कोई मुश्किल मुकाम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। इस समय पैसे को लेकर किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें, क्योंकि वापसी सुनिश्चित नहीं है। सेहत में जिन लोगों को हाई बी.पी की समस्या है, वह अधिक क्रोध करने से बचे। पति-पत्नी में आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है इसलिए आलस ना करें। इस समय वाहन खरीदने के उचित योग बने हुए हैं। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग घर तथा बाहर दोनों कार्यों को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित रखने में सफल रहेंगी। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुई कारोबारियों को सम्भल कर रहना होगा बाजार की उठापटक झटका दे सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। कार्यों में बाधा का योग है। इसलिए धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। लव लाइफ को सेलिब्रेट करने के लिए यह दिन सबसे बेहतर हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। किडनी संबंधित बीमारी उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyइस समय आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। इस समय अपने प्रयत्नों में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। दूसरों पर हद से ज्यादा भरोसा न करें। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। तनाव का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप बस अपने काम पर गौर दें। यदि आप दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक विचारों से करते हैं तो दिन अच्छा हो सकता है। आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button