राशिफल

राशिफल 8 अगस्त 2022 : आज भगवान शिव की कृपा से पलटेगी इन जातकों की किस्मत, आमदनी में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इन पर रहेगा थोड़ा नकारात्मक प्रभाव

Rashifal 8 August 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगते देखने को मिल सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक सजग रहें। कागज के कारोबारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

खर्चों की अधिकता आपको कुछ विचलित कर सकती हैं इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। परिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। लव रिलेशनशिप में स्थिरता और सकारात्मकता नजर आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपना धन किसी को उधार न दें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। आज स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी और थकान सी महसूस होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है लेकिन यदि आप धैर्य और शांत मन से काम करते हैं तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। बेवजह सोच-विचार नहीं करना चाहिए। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। एसिडिटी व गैस जैसी समस्या रह सकती है, अत्यधिक गरिष्ठ और तला हुआ खाने भी से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पिछले कुछ दिनों से आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे लेकिन आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर दे सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। अवांछित लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आपका शंकालु स्वभाव आपके घर परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। संतान के ऊपर अधिक रोक-टोक ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी के बदले व्यवहार और आप पर लगे आरोप के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हे बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगती होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका नकारात्मक रवैया भाई-बहनों के बीच दरार का एक बड़ा कारण होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय किसी प्रकार की भी यात्रा स्थगित ही रखें क्योंकि आज इनसे नुकसान होने की आशंका है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। मैरिज इवेंट अरेंज करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। नजदीकी यात्रा को भी स्थगित रखना उचित रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। सड़क ठेकेदारों के लिए अटका भुगतान पाने का समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनों के बीच रहकर भी आज आप काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। आपको समय पर सही सुझाव या सही बात पता चल सकती है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अच्छे बुरी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। पढ़ाई के लिहाज से समय बढ़िया दिन है। तीर्थ यात्रा का योग है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्च कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने की उम्‍मीद है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। अपने आसपास के लोगों को परखने का समय है, लोगों के प्रति जल्दी से अपनी राय न दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button